बहुत हीं शांत, सौम्य और सज्जन
पुरुष थे वे लोग ।
और
पहने हुए थे
सच से भी ज्यादा
साफ़ और स्वच्छ कपड़े ।
लोगों को पहनाया करते थे
अपनी सफ़ेद टोपीयां ।
लोग आज भी
टोपीयां पहने हुए
पाये जाते है ।
(तस्वीर http://ngodin.livejournal.com से ली गयी है)
बहुत हीं शांत, सौम्य और सज्जन
पुरुष थे वे लोग ।
और
पहने हुए थे
सच से भी ज्यादा
साफ़ और स्वच्छ कपड़े ।
लोगों को पहनाया करते थे
अपनी सफ़ेद टोपीयां ।
लोग आज भी
टोपीयां पहने हुए
पाये जाते है ।
(तस्वीर http://ngodin.livejournal.com से ली गयी है)
(गांव में ली गयी तस्वीर)
उस साल
जब सूखा पड़ा था
मेरे गांव में ।
कुछ लोग आये थे
साफ आसमान से ।
बंद पानी की बोतल
बांट रहे थे वे ।
कह रहे थे
स्वच्छ, साफ और कीटाणुरहित
होता है यह जल ।
कीटाणु की जगह
लोग मर रहे थे
भूख से ।
बहुत ज़्यादा बारिश हुयी थी
उस साल
सूखे के बाद ।
बंद पानी की बोतल का
एक कारखाना और खुल गया था
मेरे गांव में ।
गमगीन है हर आदमी
क्यों खो गया सुख चैन ।
क्यों रोकता कोई नहीं
इस जंग को तूफान को ।
क्यों बह रहा है नालियों में
खून मेरे अपनो का ।
शाख पर जो स्वप्न थे
क्यों झड़ गया वह पर्ण है ।
क्यों हो रहा नंगा यहाँ सब
कैसी मची हुरदंग है ।
जो चले थे हम जलाने
आंगन किसी और का ।
वह दूर से उठता धुँआ
अपना हीं घर वह तो नहीं ।
क्यों सड़क है सुनसान
क्यों गलियाँ है खामोश ।
यह शहर अब
जिंदा लोगो की
कब्रगाह बन चुकी है ।
(चित्र गूगल सर्च से)